Breaking News
IMG 20261010 WA0001

नारद मोह से शुरू हुई चौक बाजार की रामलीला

मंच पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, श्रीराम जन्म की लीला का हुआ मंचन

मीरजापुर। अहरौरा नगर के चौक बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का गुरुवार को विधि-विधान के साथ मंच पूजन कर शुभारंभ किया गया।

रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह और भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया, जिससे उपस्थित दर्शक भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आए।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर पंडित चंद्रमौली त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी की उपस्थिति में विधि-विधान से मंच पूजन संपन्न कराया। पूजन के बाद नारद मोह की लीला के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इसके पश्चात भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को धार्मिक प्रसंगों से जोड़ते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष कुमार आनंद ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नगरवासियों और सहयोगियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन के संदेशों से परिचित होने का अवसर मिलता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चौक बाजार में ऐतिहासिक रामलीला के शुभारंभ के साथ ही नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और रामलीला प्रेमियों में खासा उत्साह है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यास शिरीष चंद, हौशीला प्रसाद त्रिपाठी, बंशीधर अग्रहरि, गोपाल दास गुप्ता, समाजसेवी नीरज पांडेय, बृजेश, अनिल, विकास, अश्वनी, रोशन, प्रहलाद, सक्षम, पुष्कर, दीनू सिंह, रौनक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …