Breaking News
IMG 20261004 WA0011

देवरिया – पथरदेवा मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261004 WA0011

देवरिया। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत नगर पंचायत पथरदेवा में आयोजित भाजपा पथरदेवा मंडल की मासिक बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों, जनसेवा और पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता के बीच अपनी योजनाओं और विचारों को पहुंचा सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की बात कही।

मासिक बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करें।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिला महामंत्री राम आशीष मौर्य, ध्रुवनाथ पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह, पथरदेवा प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, जिला मंत्री डॉ. विनय कुमार राव, भाजपा नेता रामाशीष प्रसाद, मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, रामशंकर कुशवाहा, रामायण साहनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू भारती, सरोज कुमार मिश्र, महिवाल जायसवाल, रंजन श्रीवास्तव, परमेश्वर वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मंडल महामंत्री विवेक दत्त राय, मंडल महामंत्री दिनेश चंद्र, युगल किशोर तिवारी, संजीत धर द्विवेदी, मेहरुद्दीन पहलवान, विनोद कुशवाहा, श्रीमती ममता राजभर, श्रीमती पूनम देवी, जय प्रकाश शर्मा एवं कार्यक्रम संचालक रविंद्र कुशवाहा के साथ शशांक त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, नवनीत मद्देशिया, पिन्टू सिंह, विनोद सिंह, उमेश शुक्ला, लालजी गोंड, विवेक शर्मा, मदन पासवान, अवधेश प्रसाद समेत पार्टी के अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261001 WA0020

लखनऊ – पत्रकार स्व. हरिलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Ibn news Team लखनऊ रिपोर्ट सुभाष गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया …