*29 सितंबर को देवीपाटन मंडलवासियों को बड़ा तोहफा मिल जाएगा,*
*दो साल से बंद चल रहे बहराइच रेल मार्ग पर अब पुन: ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है,*
रिपोर्ट-ibn24x7news अनूप मिश्रा ब्यूरो चीफ बहराइच
करीब 300 करोड़ रुपये की लागत 62 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में परिवर्तित करने का चल रहा कार्य पूरा कर लिया गया है।
तीन माह पहले सीआरएस के निरीक्षण में हरी झंडी मिलने के बाद रेल प्रशासन अब इस मार्ग पर ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी करने में जुट गया है।दो साल पहले गोंडा-बलराइच रेल मार्ग को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में परिवर्तित करने के लिए देवीपाटन मंडल मुख्यालय से बहराइच व श्रावस्ती की रेल सेवा ठप कर दी गई। अमान परिवर्तन कार्य शुरू हुआ और दो साल बीत गए लेकिन इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू हो पाया।
रेल मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशन, पुल, समपार फाटक, सिगनल, प्लेटफॉर्म सबके सब बेकार पडे़ रहे और बहराइच व श्रावस्ती सहित अन्य जिले के एक करोड़ लोगों के लिए आने-जाने के लिए केवल सड़क साधन का ही सहारा रहा। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से 62 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग का अमान परिवर्तन कार्य पूरा कर लिया गया।
अमान परिवर्तन के दौरान आठ बडे़ पुल, 13 छोटे पुल बनवाए गए। रेलवे स्टेशनों का उच्चीकरण किया गया।
साथ ही इस मार्ग में पड़ने वाले समपार फाटक को रेल अंडर ब्रिज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
तीन माह पहले बहराइच रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे खंड के मुख्य संरक्षा आयुक्त अरविंद जैन ने निरीक्षण किया और उन्होंने 80 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी। अब रेलवे प्रशासन 29 सितंबर को ट्रेन सेवा शुरू कर देने की तैयारियाें में जुट गया है। रेलवे से ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी जारी कर दी गई है जो 29 सितंबर से लागू होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक विजय लक्ष्मी कौशिक ने बताया कि 29 सितंबर को ट्रेन संचालन की तैयारी है जिसके लिए रेलवे बोर्ड के पास पत्र भेजा गया है। ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह तथा बहराइच की सांसद सावित्रीबाई फूले को निमंत्रण भेजा गया है। मंडल मुख्यालय से सवा छह बजे छूटेगी बहराइच की पहली ट्रेनदो साल बाद रेल प्रशासन बहराइच रेल मार्ग पर ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है जिसके तहत देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा से बहराइच जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 6.15, दूसरी ट्रेन 12.00 बजे, तीसरी ट्रेन शाम 5.30 बजे तथा बहराइच से गोंडा के लिए पहली ट्रेन सुबह 9.00, दूसरी ट्रेन दोपहर 2.45 व शाम को 8.15 बजे रवाना होगी। चलने वाली ट्रेनें 62 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में तय करेंगी जिन्हें गंगाधाम, बनगाई, विशेश्वरगंज, पयागपुर, योगेंद्र धाम स्टेशनों पर ठहराव होगा।
Tags बहराइच
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …