Breaking News
IMG 20260914 WA0006

देवरिया – डीएम के औचक निरीक्षण से थाने में मचा हड़कंप

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी

IMG 20260914 WA0006

दिनेश गुप्ता

 

भटनी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को भटनी थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों, शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर की साफ-सफाई और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 09 06 22 00 14 29 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक दिवस पर के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में शिक्षकों को किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA देवरिया, भटनी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को के0 के0 …