Breaking News
IMG 20260913 WA0001

सूर्य प्रताप शाही के माता पिता का जीवन त्याग व संस्कार का मिसाल रहा : उप मुख्यमंत्री 

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी

IMG 20260913 WA0001

देवरिया। जनपद के पलक लॉन, कसया रोड, देवरिया में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पूज्य पिताजी, प्रख्यात अधिवक्ता, समाजसेवी एवं साहित्यकार स्वर्गीय राजेन्द्र किशोर शाही तथा पूज्य माताजी स्वर्गीय रामप्यारी देवी की पावन पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दोनों पुण्यात्माओं के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र किशोर शाही का जीवन समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य और सार्वजनिक जीवन के उच्च आदर्शों से जुड़ा रहा। उन्होंने अपने व्यवहार और विचारों से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया। वहीं स्वर्गीय रामप्यारी देवी का जीवन त्याग, संस्कार और ममत्व की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे माता-पिता की स्मृतियां परिवार तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनके संस्कार और विचार समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। श्री पाठक ने कहा कि सूर्य प्रताप शाही को अपने माता-पिता से मिले संस्कार और सेवा भावना आज भी उनके सार्वजनिक जीवन में दिखाई देती है। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा सहित पूरे जनपद से बड़ी संख्या में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने क्रमवार स्वर्गीय राजेन्द्र किशोर शाही एवं स्वर्गीय रामप्यारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, जीवनशैली, सामाजिक सरोकारों और अच्छे विचारों को याद किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य संत विनोबा पी.जी. कॉलेज देवरिया एवं जिला संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देवरिया डॉ. मधुसूदन मिश्र, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी, निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक बरहज दीपक मिश्रा ‘शाका’, विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया, पूर्व विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, भूपेन्द्र सिंह एवं मारकण्डेय शाही, जिलाध्यक्ष कुशीनगर दुर्गेश राय, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय, हरिचरन कुशवाहा, नगर पालिका देवरिया की चेयरमैन अल्का सिंह, भाजपा नेता- संजय सिंह सैंथवार, नीरज कुमार वर्मा, जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता- संजय सिंह, कुवर राय, सरोज कुमार मिश्र, दयाशंकर शास्त्री, रामायन शाहनी, बैजनाथ राय, रविंद्र सिंह कुशवाहा, रंजन श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, प्रेम सिंह कुशवाहा, युगुल किशोर तिवारी, ध्रुप देव शाही, नवीन कुमार शाही सहित अन्य गणमान्यजनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र किशोर शाही और स्वर्गीय रामप्यारी देवी के जीवन मूल्यों, संस्कारों एवं समाज के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक स्मृतियों से ओतप्रोत रहा।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.41.30 PM

अवैध चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर लतीफपुर वनस्थली विद्यालय के पास से पुलिस ने पकड़ा मीरजापुर। अहरौरा …