फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी एवं ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड्स, फरीदाबाद में आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए जिलेवासियों,युवाओं और खेल प्रेमियों का आह्वान किया है। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा इस खेल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित होने वाली हाफ मैराथॉन फिटनेस और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में सूरजकुंड मेला ग्राउंड्स पहुंचकर मैराथॉन में भाग लें और इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मैराथॉन जैसे आयोजन लोगों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी फरीदाबाद हाफ मैराथॉन की पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। नीरज चोपड़ा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इस आयोजन में शामिल होने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने फरीदाबाद हाफ मैराथॉन की सफलता के लिए आयोजकों एवं प्रतिभागियों को ऑल द बेस्ट कहा।