Breaking News
IMG 20260905 WA0000

गांधी कॉलोनी में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

30/31 अगस्त की रात को गांधी कालोनी,रेलवे स्टेशन रोड़ पर सागर (30) वासी गांधी कॉलोनी की गर्दन पर कांच की बोतल से वार कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस थाना एनआईटी की टीम ने विरेंद्र उर्फ कालू वासी गांधी कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ओमपाल वासी गांधी कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़का सागर 30.08.2026 को रेलवे स्टेशन एनआईटी नजदीक ठेका के विरेंद्र उर्फ कालू से अपनी मजदूरी के पैसे लेने गया था।

जहां विरेंद्र की उसके साथ कहासूनी हो गई थी। जिसके चलते विरेंद्र ने सागर पर वहां पड़ी कांच की बोतल से सागर के सिर व गर्दन पर वार किये। जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई।

जिसकी शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 30 अगस्त को मृतक सागर ने आरोपी से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे। जिसको लेकर कहासुनी हो गई थी। वीरेंद्र ने सागर के सिर व गले पर कांच की बोतल से वार किया था।

आरोपित को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा फिर आगे कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260828 WA0009

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा ऑटो म्यूटेशन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आएगी पारदर्शिता

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार राजस्व सेवाओं को सरल,पारदर्शी,समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण …