फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:योग वेदांत सेवा समिति भाकरी आश्रम फरीदाबाद के महिला उत्थान मंडल द्वारा रामा भाई के निर्देशन में वैदिक रक्षा बंधन कार्यक्रम जिला कारागार नीमका बल्लभगढ़ फरीदाबाद में किया गया।
जिसमें वैदिक रूप से कैदी भाइयों एवं पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया मिठाइयां फल एवं सत साहित्य बांटे गए। जिन कैदियों के पास उनकी बहनें नहीं पहुंच पाती वहीं महिला मंडल की बहनों ने पहुंच कर उस कमी को पूरा करते हुए कहा के हम आपकी हर सुख दुख में साथ रहेगी।
पवित्र भाई बहन का प्यार दर्शाता है कि हमारे सभी भाई चरित्रवान संयमी सदाचारी बने और संसारी कैद से निकलकर जीवन मुक्त हो कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार अधीक्षक ने कैदियों का हाल-चाल पूछते हुए किया।
दिव्या नागपाल एवं सुमन बहन ने रक्षाबंधन की महिमा बताते हुए कैदियों को उनके उत्थान के लिए प्रसंग सुनाए,कीर्तन कराया”तुझ में राम मुझ में राम सब में राम समाया है कर लो सभी से प्रेम जगत में कोई नहीं पराया है।
इगलास आश्रम से पधारे योग संस्कार के योगाचार्य हरिशंकर भुट्टो खान ने कैदियों को व्यायाम और योग कराई जिससे सभी के चेहरे खिल उठे। रोजाना योग करने का संकल्प किया उन्होंने बताया बापूजी कहते हैं मनुष्य अपने कर्मों से ही बंधन में पड़ जाता है और अच्छे कर्मों से मुक्त हो जाता है कर्म काटने के लिए जेल भी एक मुक्ति का स्थान तपस्थली है।
यहां पर तपस्या करते हुएअपने कर्मों से मुक्त हो सकते हैं कभी भी अपने अंदर हीनता के विचार ना आने दे बीत गई सो बीत गई उसे याद ना करें सब अपराधों की जड़ है क्रोध खान साहब ने क्रोध का पहाड़ा सुनाकर सभी कैदियों को हंसाया एवं उसका रहस्य भी बताया।
कार्यक्रम में प्रभु दयाल खट्टर काका,हनीश आहूजा,सुमन बहन,दिव्या ज्योति नागपाल,
मंजू बहन,ओमवती,लक्ष्मी बहन,आजाद एवं देवदत्त कालरा,राजेश,मनोज,जगदेव राणा आदि का सहयोग रहा। जेल के अधिकारियों ने कार्यक्रम की खूब खूब प्रशंसा की और कहा इस प्रकार के आयोजन संस्था के द्वारा होते रहने चाहिए पर्यावरण सुरक्षा हेतु फलदार पौधों का रोपण भी किया जाएगा।