Breaking News
IMG 20260826 WA0004

सावन के अंतिम मंगलवार को मां भंडारी देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हजारों श्रद्धालुओं ने किए मां भंडारी देवी के दर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सावन के अंतिम मंगलवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश के दौरान उमड़ी भीड़

मीरजापुर। सावन माह के अंतिम मंगलवार को मां भंडारी देवी मंदिर अहरौरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहाड़ी की ऊंचाई से लेकर मंदिर की सीढ़ियों तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। “जय मां भंडारी” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।

सुबह से ही श्रद्धालु नारियल, चुनरी, सिंदूर, माला-फूल और मां के श्रृंगार की सामग्री लेकर दर्शन के लिए कतार में खड़े नजर आए। महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अपनी बारी आने पर भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

मुंडन संस्कार और भोग अर्पण

कई श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतों के अनुसार बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। वहीं कढ़ाई में तैयार हलवा-पूड़ी सहित विभिन्न प्रसाद मां को भोग के रूप में अर्पित किए गए। मंदिर परिसर और आसपास धार्मिक मेले जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ के साथ दुकानों से खरीदारी भी की।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह मय पुलिस बल के साथ सुबह से ही मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे, जिससे दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो।

सावन में मां के दर्शन का विशेष महत्व

मंदिर के पुजारी के अनुसार सावन माह में विशेष रूप से मंगलवार और रविवार को मां भंडारी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। भक्तों की आस्था है कि सावन में मां के दर्शन और पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

दूर-दराज से पहुंचते हैं श्रद्धालु

मां भंडारी देवी के सावन मेले में मीरजापुर के अलावा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और बिहार तक से श्रद्धालु पहुंचते हैं। अंतिम मंगलवार को भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर तक जाने वाली सीढ़ियों और रास्तों पर दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …