Breaking News
IMG 20260813 WA0002

शहर की सड़कों पर गौवंश से टकरा कर लगातार हो रही हैं मौतें:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शहर की सड़कों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा करीब 10 गायों को कुचलने की घटना में छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हुईं।

साथ ही आज सुबह डीएवी कालेज के कट पर केदार अस्पताल के सामने सडक़ पर बैठी गाय से टक्कर कर एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के शासन में यदि गौवंश सड़कों पर असुरक्षित घूमने को मजबूर है और आए दिन हादसों का शिकार हो रहा है, तो सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह केवल पशुओं की सुरक्षा का विषय नहीं है,बल्कि सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों के जीवन से भी जुड़ा गंभीर मामला है। सडक़ों पर घूमते बेसहारा पशुओं के कारण सुबह पांच नंबर निवासी आशु खत्री डीएवी कालेज के कट पर केदार अस्पताल के पास से गुजर रहे थे।

इसी दौरान सडक़ पर बैठी गाय से उनकी स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में आशु खत्री की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही कभी पशु अपनी जान गंवाते हैं।जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बेसहारा गौवंश को सडक़ों से सुरक्षित हटाने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए,पर्याप्त गौशाला एवं आश्रय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,प्रमुख सड़कों पर नियमित निगरानी हो तथा तेज रफ्तार और लापरवाह भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं और नारों से गौवंश की रक्षा नहीं होगी। सरकार और प्रशासन को धरातल पर ऐसी स्थायी व्यवस्था बनानी होगी जिससे भविष्य में किसी भी गौवंश की इस प्रकार सडक़ हादसे में जान न जाए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम गौवंश के सुरक्षा के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा है गौवंश की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

अब और लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले मृतक के परिवारों को सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0005

छठ महापर्व पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर मनाया पर्व

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:लोक आस्था,श्रद्धा और सामाजिक एकता के महापर्व छठ पूजा के …