Breaking News
IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया

अहरौरा, मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत, गाली-गलौज और धमकी देने के संबंध में नामजद तहरीर दी थी।तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा में धारा 74, 296, 352, 351(3) बीएनएस एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

इसी क्रम में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक श्याम लाल यादव ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम डोहरी निवासी उदय पुत्र विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त को धारा 64(2)एम, 352, 351(3) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 WA0016

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के …