Breaking News
IMG 20260724 WA0014

विजय प्रताप के जन्मदिवस पर लोगों ने लिया जनसेवा का संकल्प

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह का जन्मोत्सव सैनिक कालोनी स्थित उनके आवास पर जनसेवा के संकल्प के साथ भारी उत्साह,आत्मीयता के संग मनाया गया। वीरवार तड़के से ही जिले भर से हजारों की तदाद में उनके समर्थक,विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यगणों ,ग्रामीण और शहरी अंचलों से आए हजारों लोग,कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे और केक कटवाए,मिठाईयां बांटी, पुष्पगुच्छा भेंट किए और पगड़ी बांध कर सम्मानित कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विजय प्रताप ने सर्वप्रथम अपने जन्मदिवस पर पूजा अर्चना की,अपने माता-पिता से आर्शिवाद प्राप्त किया और अपने चाहने वाले हजारों समर्थकों के बीच पहुंचे और उनका आभार प्रकट किया।

IMG 20260724 WA0014

विजय प्रताप ने कहा कि राजनीति में सत्ता उन्होंने जन्म से ही देखी है उनके पूर्वजों की जनसेवा करने से ही उन्हें जनसेवा करने की प्ररेणा मिली है कि उनके जन्मदिवस पर हजारों तदाद की उमड़े लोगों के अपार प्यार,स्नेह का वह दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करते हैं।इस मौके पर पहुंचे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया,वह संसदीय परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस की बर्बरता पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से देश के लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं। पेपर लीक की वजह से लाखों होनहार बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब चुका है। कल जंतर-मंतर पर लोकतंत्र का काला दिन देखने को मिला,जहां शांतिपूर्वक अपने हक की आवाज उठाने गए मासूम छात्रों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां भांजीं गई।  उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में मजदूरों,किसानों,व्यापारियों और अब बच्चों की आवाज को कुचलने का कुचक्र चल रहा है लेकिन भाजपा देश के लोगों की भावनाओं का सही से आकंलन नहीं कर रही,जिसके चलते आज देशभर में लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …