रिपोर्ट तीरथ पनिका
Ibn24x7 news
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर- शिवसेना अनूपपुर जिला सचिव पवन पटेल के निर्देश पर एवं शिवसेना कोतमा विधानसभा प्रमुख कैलाश अहिरवार व विधानसभा महासचिव विजय विश्वकर्मा के उपस्तिथि में शिवसेना अनूपपुर नगर उपप्रमुख प्रभात राठौर एवं नगर प्रभारी अभिषेक तिवारी ने अनूपपुर अपर कलेक्टर जी को ज्ञापन सौंपकर यह मांग किया है कि अनूपपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डोला मे लगभग एक वर्ष पूर्व एन.एच.-43 रोड के चौड़ीकरण कार्य में 200 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुये जिसमे उन्हे उचित मुआवजा मिलना था, लेकिन कुछ चुनिन्दा लोग जिनका घर चौड़ीकरण में प्रभावित ही नही हुआ ऐसे लोगों को मुआवजा दे दिया गया, इस संदर्भ में फरियादियों द्वारा कोतमा एसडीएम को कई बार आवेदन कर अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इस मामले में आगे कुछ भी नही हो सका । इसी मामले की जमीनी स्तर की जांच हेतु शिवसेना के पदाधिकारियों नें ज्ञापन सौंपा है तथा इस मामले की जांच एसडीएम-कोतमा, तहसीलदार-कोतमा एवं पटवारी-डोला से न कराकर इस मामले की जाँच अनूपपुर के उच्च स्तरीय अधिकारी से कराकर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलवाने की मांग की गई है ।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …