Breaking News

ब्रेकिंग पटना: राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव, अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल जाने के क्रम में हुई मौत

 राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव, अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल जाने के क्रम में हुई मौत
कानून से बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस राजधानी पटना में सर चढ़कर बोल रहा है। पटना से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर के मुताबिक कोतवाली थाना के पास अपराधियों ने एक युवक को चार गोलियां मारी है। घटना कोतवाली थाना के ठीक सटे इंडियन गैस एजेंसी के सामने हुई है।
दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पटना के व्यस्ततम इलाके में अफरा-तफरी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पटना के कोतवाली थाना के ठीक पास ऐसी वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देना बता रहा है कि पटना पुलिस की तरफ से कानून व्यवस्था मुस्तैद रखने का दावा खोखला साबित हो रहा है।

रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज एडीजी ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *