Breaking News

नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के सुगौली पंचायत में हुई वार्ड सदस्यों की बैठक एवं निकाला गया प्रभातफेरी

नरकटियागंज संवाददाता चंदन गोयल
नरकटियागंज:- नरकटियागंज प्रखण्ड के सुगौली पंचायत में नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय अजुआ सुगौली के छात्र छात्राओं ने स्वच्छ्ता ही सेवा हैं के स्वच्छ्ता पखवारा में प्रभात फेरी निकाली ।बच्चों ने गाँव के मुख्य मार्ग से चाचा चाची शर्म करो खुले में शौच बंद करो ,जैसे स्वच्छ्ता के नारे लगाया ।बाद में सत्याग्रह केंद्र पर वार्ड सदस्यों की बैठक हुई जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने आगामी 2 अक्टूबर को पंचायत को ODF करने का प्रस्ताव रखा।प्रखण्ड समन्वयक विनय कुमार ने बताया कि अब किसीको शौचालय भुगतान के लिए प्रखण्ड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।जो भी शौचालय का निर्माण कर ले ओ अपना आवेदन पत्र सत्याग्रह केंद्र पर जमा कर दें ।जिसका जाँच नोडल पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा ।और उसका भुगतान हो जाएगा।उपमुखिया राकेश शुक्ला ने शौचालय निर्माण में बालू और ईंट की समस्या बताया फिर भी वार्ड 2और 3 आगामी 2 अक्टूबर को ODF होगा एवं 19 नवम्बर (विश्व शौचालय दिवस )को पूरा पंचायत ODF घोषित होगा।इस अवसर पर जीविका के समन्वयक राजीव कुमार ,पंचायत रोजगार सेवक बिंदेश्वरी राम ,इन्द्रा आवास सहायक अविनाश कुमार ,ए एन एम निभा कुमारी एवं सभी वार्ड सदस्य ,आशा उपस्थित थे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *