Breaking News

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, योजनाओं की रैंकिंग ‘ए’ करने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड के संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और रैंकिंग की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना में जनपद की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द रैंकिंग को ‘ए’ श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक से दस-दस कोटेदारों को पीएम सूर्य घर मुक्त योजना का कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर बीमा कंपनी के साथ बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रैंकिंग ‘सी’ होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रैंकिंग ‘ए’ नहीं लाई गई तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं की रैंकिंग सुधारते हुए ‘ए’ श्रेणी में लाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

*05 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, कार्य में लापरवाही पर एफआईआर की चेतावनी*

REPORT — IBN NEWS, BALLIA

 

बलिया- जिलाधिकारी ने 05 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कई परियोजनाओं में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिला पर्यटन विभाग द्वारा कराई जा रही विभिन्न परियोजनाओं में व्यय का सही विवरण प्रस्तुत न किए जाने और ठेकेदारों द्वारा कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि शीघ्र प्रगति नहीं हुई तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश विकास परिषद निर्माण इकाई को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं यूपी सिडको और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, हुसैनाबाद के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने और समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेरुआरबारी के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द इसे पूर्ण कराया जाए। बैठक में सीएमओ, डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …