Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

देवरिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुखुन्दू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा विगत रात्रि संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान परसिया चन्दौर ईंट भट्ठे के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 अवैध पिस्टल (.32 बोर) तथा 01 जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किया गया। अभियुक्त की पहचान शिवम यादव पुत्र सदानन्द यादव, निवासी भागलपुर, थाना मईल, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 325/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- शिवम यादव पुत्र सदानन्द यादव
निवासी – भागलपुर, थाना मईल, जनपद देवरिया
🔫 बरामदगी का विवरण
- 01 अवैध पिस्टल (.32 बोर)
- 01 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
👮♂️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 आनन्द राव – थाना खुखुन्दू
- का0 कृष्णानन्द सिंह – थाना खुखुन्दू
- का0 मनीष कुशवाहा – थाना खुखुन्दू
- का0 विनोद यादव – थाना खुखुन्दू
- का0 सूरज यादव – थाना खुखुन्दू
📢 सोशल मीडिया सेल
देवरिया पुलिस
📞 मो. नं. – 7839861970