Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने से लेकर आत्मनिर्भर बनाने का किया काम – केशवचन्द यादव

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20251228 WA0004

सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस क्षेत्र के सभी ब्लॉक और मण्डल मुख्यालय पर दल का ध्वज फहरा व गोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेसियों ने मनाया। इस दौरान मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में उनके चित्र के साथ लोगों से जनसम्पर्क कर इसे महात्मा गांधी का अपमान बताया। गोष्ठी को सम्बोधित करते युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है, देश को आजादी दिलाने से लेकर आत्मनिर्भर बनाने का काम कांग्रेस ने किया है। जिस देश मे सुई का निर्माण नही होता था वहां अब मंगलयान बन रहा है यह कांग्रेस की देन है।देश मे फैली सामाजिक कुरीतियों को मिटा कर सबको एक समान सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार कांग्रेस ने ही दिलाया। भाजपा सरकार मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर उनका अपमान कर रही है।ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज गरीब ,दलित व पिछड़ा समाज कांग्रेस के नीतियों व सिद्धांतो के बल पर ही आगे बढ़ रहा है।आज कांग्रेस के विरोधी समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।जिला महासचिव जगरनाथ यादव ने कहा कि बिना कांग्रेस के इस देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रहेगा।गोष्ठी को सत्यम पांडेय,ध्रुव प्रसाद आर्य,परमानन्द प्रसाद,मनीष कुमार रजक,सत्यपाल कुशवाहा, संदीप यादव, जेपी यादव, जितेन्द्र यादव, सुच्चन खान,मिठाई लाल, लालसाहब यादव,अवधेश यादव, रोहित यादव, अवधेश पांडेय, जालन्धर पांडेय, मनोज पांडेय, जावेद अंसारी,रामप्रवेश यादव, देवांग कश्यप,मुकेश कुशवाहा, विराट यादव, सलीम अली,मंगल गौतम, छोटेलाल यादव आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …