टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नोनहरा पवन कुमार उपाध्याय व उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के क्रम में निर्माणाधीन ग्रीन फिल्ड़ एक्सप्रेसवे पर रसूलपुर हबीबुल्लाह वाले अण्डरपास के ऊपर सघन चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की किया जा रही था कि तभी एक मोटर साइकिल मुहम्मदाबाद की ओर से जंगीपुर की तरफ आती दिखाई दी, जिसको रोकने का इशारा किया गया तो उपरोक्त मोटर साइकिल का चालक मोटर साइकिल को रोककर तेजी से पीछे की ओर ले जाने का प्रयास करने लगा कि मोटर साइकिल पर तीन लोग बैठे होने के कारण मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर बन्द हो गई ।
शक होने पर दौड़कर उक्त मोटर साइकिल BR03AJ6503 को पकड़ लिया गया । जामा तलाशी में मोटर साइकिल चालक के पास से एक पिट्ठू बैंग में कुल 3.070 कि0ग्रा0 अवैध गांजा का बरामद होना, बीच में बैठे व्यक्ति के पास से एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 5.790 कि0ग्रा0 अवैध गांजा का बरामद होना तथा सबसे पीछे बैंठे व्यक्ति के पास से एक पिट्ठू बैंग में कुल 4.540 कि0ग्रा अवैध गांजा का बरामद होना पाया गया उक्त तीनो व्यक्तियो के पास से बरामद कुल 13.400 किलो ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना नोनहरा पर मु0अ0सं0 353/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता–
1. विकाश गोस्वामी पुत्र मन्नु गोस्वामी निवासी ग्राम ब्रम्हपुर थाना ब्रम्हपुर जनपद बक्सर राज्य बिहार उम्र करीब 37 वर्ष
2. श्याम बिहारी यादव पुत्र तेजू यादव निवासी ग्राम ब्रम्हपुर थाना ब्रम्हपुर जनपद बक्सर राज्य बिहार उम्र 30 वर्ष
3. सुनील उर्फ पिण्टु गिरी पुत्र कान्ता गिरी निवासी ग्राम गौरा उपरवार थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण–* 13 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा बरामद ।
पकड़े गये तस्करो का आपराधिक इतिहास–
विकाश गोस्वामी पुत्र मन्नु गोस्वामी निवासी ग्राम ब्रम्हपुर थाना ब्रम्हपुर जनपद बक्सर राज्य बिहार
मु0अ0सं0 532/2018 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली मु0अ0सं0 533/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मु0अ0सं0 2198/2012 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली
मु0अ0सं0 353/2025 धारा 8/20 NDPS Act थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
श्याम बिहारी यादव पुत्र तेजू यादव निवासी ग्राम ब्रम्हपुर थाना ब्रम्हपुर जनपद बक्सर राज्य बिहार मु0 अ0सं0 353/2025 धारा 8/20 NDPS Act थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
अभि0- सुनील उर्फ पिण्टु गिरी पुत्र कान्ता गिरी निवासी ग्राम गौरा उपरवार मु0अ0सं0 559/2018 धारा 323/506 भादवि थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी मु0अ0सं0 248/2020 धारा 8/20 NDPS Act थाना कोतवाली
मु0अ0सं0 353/2025 धारा 8/20 NDPS Act थाना नोनहरा जनपद मु0अ0सं0 603/2017 धारा 506 भादवि थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाले टीम का नाम –
1. प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय उ0नि0 अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी अटवा मोड मय हमराह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर ।