Breaking News

सलेमपुर – देश के मान सम्मान व विकास की चिंता सिर्फ कांग्रेस को – गोविन्द मिश्र

Ibn news Team

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20251030 WA0013

सलेमपुर, देवरिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर मनीष शर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब व सोशल मीडिया के अध्यक्ष मनु जैन,प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के द्वारा देवरिया जिले के देसही देवरिया ब्लॉक के महवा निवासी मंजीत प्रजापति को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया का जिला कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि मंजीत प्रजापति को केंद्रीय नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से यह जिम्मेदारी सौंपी है वह निश्चित ही इस पर खरा उतरेंगें। इनके नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। देश के मान सम्मान व विकास की चिंता सिर्फ कांग्रेस को ही है।युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवा वर्ग से जो चुनावी वादे किये हैं उसको पूरा नहीं कर रही है ।युवा वर्ग जब कहीं नौकरी की मांग कर रहा है तो उसको नौकरी के वजाय लाठियां खानी पड़ रही है।देश में कांग्रेस को ही युवाओं,छात्रों के रोजगार व शिक्षा की चिंता है। देश की आम जनता अब जान गईं है कि कांग्रेस के बिना सत्ता में आए देश की जनता को गरीबी व महंगाई से निजात नही मिल सकता है। बैठक को मनीष रजक, विराट यादव,अशोक कुमार, हर्षित सिंह,रोहित यादव,विजय लाल,परमानंद प्रसाद,कार्तिकेय मिश्र, रणजीत शुक्ल, अमित प्रताप सिंह,गंगा सागर मिश्र,मणिप्रकाश पांडेय, सन्नी पांडेय, मोहित कुमार, अवधेश यादव,जाबिर खान,जावेद अख्तर,शोएब खान,शाहरुख खान,इरफान खान ,विपिन पांडेय, विश्वामित्र राजभर,आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …