Breaking News
WhatsApp Image 2025 10 09 at 10.33.27 PM

यूपी ट्रेड शो मे लापरवाही की हद: टार्च की रोशनी से स्टालों पर स्वदेशी उत्पाद तलाश रही भाजपा की राज्यसभा सांसद

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। लंका के मैदान में गुरूवार को यूपी ट्रेड शो स्‍वदेशी मेला 2025 का आयोजन किया गया था लेकिन आयोजको लापरवाही से कार्यक्रम की बड़ी किरकिरी हुई और यह फ्लाप शो में परिवर्तित हो गया।

मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को गाड़ी के हेडलाइट के रोशनी और मोबाइल टार्च के रोशनी के बीच प्रदर्शनी के पंडालो से खरीददारी करनी पड़ी। कार्यक्रम स्‍थल में लगी कुर्सियां अधिकांश खाली रही,

आयोजको ने इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी नही कराया और न ही इसकी तैयारी। इसको लेकर विपक्षी नेताओ ने भाजपा पर निशाना साधा कि यह है योगी सरकार की प्रदर्शनी में मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद संगीता बलवंत को मोबाईल टार्च के सहारे करनी पड़ रही है स्‍टालों से खरीददारी।

योगी सरकार के इस ग्रेंड शो से जनता का कोई उत्‍सुकता नही रह गया है इसलिए सारी कुर्सियां धूल चाट रही है। विपक्ष का कहना है कि लाखो रूपये खर्च करने के बाद भी यह प्रदर्शनी फ्लाप रही।

उद्योग विभाग के महाप्रबंधक प्रवीण मौर्या ने बताया कि पहला दिन था, इसलिए तैयारी नही हो पायी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …