अयोध्या ब्यूरो: कामता शर्मा | अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा स्वास्थ्य विभाग में फैली अव्यवस्थाओं और जनसुविधाओं की जमीनी समीक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।
🏥 जिला अस्पताल में होगा निरीक्षण
बृजेश पाठक दोपहर 3:00 बजे अयोध्या के जिला अस्पताल पहुंचेंगे, जहां वे मरीजों की स्थिति, अस्पताल की स्वच्छता, दवा वितरण, और आपातकालीन सेवाओं का निरीक्षण करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड की बीपी मशीन (मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक दोनों) खराब पाई गई हैं। वहीं, दवाओं की कमी और सफाई व्यवस्था को लेकर भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
⚠️ अस्पताल की दयनीय हालत पर सख्त कार्रवाई की संभावना
स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने बताया कि अस्पताल में दैनिक कार्य प्रणाली बेहद दयनीय है — मरीजों को समय पर इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अपनी पहचान एक कड़े और सक्रिय प्रशासक के रूप में बना चुके हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के बाद संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
🕊️ श्रद्धांजलि देने जाएंगे भाजपा नेता के घर
निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन के निवास पर जाएंगे, जहां वे उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
🔒 सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी पूरी
अयोध्या प्रशासन ने डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के समय संपूर्ण रिकार्ड और व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।