Breaking News

देवरिया – काग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सोहनपुर बाजार में कांग्रेसियों ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

Ibn news Team

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20251009 WA0005

भाटपाररानी, देवरिया। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाये जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष बनकटा बृजेश यादव के नेतृत्व में सोहनपुर बाजार सहित कई प्रमुख चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें करीब चार सौ लोंगों ने हस्ताक्षर किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश का चौमुखी विकास होगा। आज अगर लोकतंत्र को सुरक्षित रखने लड़ाई लड़ रहा है तो वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं।भाजपा ने देश की जनता से केवल खोखले वादे किए। जनता बढ़ते महंगाई से परेशान है। इस सरकार में दलित समाज पर अत्याचार बहुत ही बढ़ गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ बूथ कमेटी बनाने में लगे हुए हैं। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि आज तक जो भी मान सम्मान दबे कुचले, दलित व पिछड़े वर्ग को मिला है वह कांग्रेस की ही देन है। जिला महासचिव जगरनाथ यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान,छात्र नौजवान छोटे व्यापारी बहुत ही परेशान हैं,रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। विधानसभा के सह प्रभारी महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि अब जनता भाजपा के शासन से आजिज आ गई है।उसको कांग्रेस में ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।ब्लॉक अध्यक्ष बनकटा बृजेश यादव ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान गांव गांव चलाया जा रहा है।जनता के मूल अधिकार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष भाटपाररानी सत्यपाल सिंह उर्फ कन्हैया , शमशुल आजम,परमानंद प्रसाद,बलिराम यादव, अवधकिशोर राजभर, सोनू कुशवाहा, रमेश प्रसाद,विपिन यादव,महेश कुशवाहा, विपिन प्रजापति, नीलम गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …