Breaking News
WhatsApp Image 2025 09 30 at 7.38.23 PM

दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा को रोकने को लेकर महिलाओं की जागरूकता का चल रहा अभियान

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाज़ीपुर के जिला महिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम के थीम ” महिला सुरक्षा और कानून ” के अन्तर्गत वन स्टॉप सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति ने महिला अपराध – घरेलू हिंसा , दहेज उत्पीड़न के विषय में बताते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा न करने वह हिंसा न सहने को प्रेरित किया गया वे इन हिंसा से बचाव हेतु 1090 ,181महिला हेल्पलाइन ,वन स्टॉप सेंटर , पुलिस विभाग इत्यादि से सहयोग लेने के विषय में बताया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह द्वारा बताय गया की संकटग्रस्त बच्चो हेतु 24×7 की आपातकालीन सेवा है जो उन्हें आपातकालीन देखभाल और पुनर्वास सहायता प्राप्त कराती है 0 से 18 साल तक देख देख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे जो घर से बेघर है किसी प्राकृतिक आपदा के शिकार बाल विवाह कानून से संघर्षित या घर से भागे हुए उनकी सहयोग हेतु हेल्पलाइन से संपर्क करने को बताया गया।

महिला थाने से आई महिला आरक्षी द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि वह चुप्पी तोड़ते हुए अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाएं और गुनहगार के विरुद्ध स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराए । इस अवसर पर महिला अस्पताल के कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे ।

सेवा पखवाडा 2025 ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार 17सितंबर से 2 अक्टूबर तक के उपलक्ष में जिलाधिकारी के आदेश व मुख्य विकास अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …