Breaking News
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरुग्राम स्वतंत्रता दिवस समारोह

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गुरुग्राम से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

गुरुग्राम: जेकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 102 वर्षीय कैप्टन (रि.) अमीलाल सिंह परमार की उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय सेना में अपने अनुभवों को साझा कर युवा पीढ़ी को प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें कैप्टन (रि.) अमीलाल सिंह परमार, कर्नल योगेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर सतबीर शर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल रहे।

ध्वजारोहण के उपरांत सभी अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य सुशील कणवा और अन्य वरिष्ठ प्रवक्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्राचार्य सुशील कणवा ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा व अनुशासन की भूमिका पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।

कन्या छात्राओं की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने लूटी वाहवाही

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं कविताएं रहीं। अलग-अलग टोलियों में छात्राओं ने “वंदे मातरम्”, “ऐ मेरे वतन के लोगों”, “सरफरोशी की तमन्ना” जैसे गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। इन प्रस्तुतियों ने सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

सम्मान समारोह और अतिथियों का विशेष योगदान

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में मुख्य रूप से कैप्टन (रि.) अमीलाल सिंह परमार, कर्नल योगेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर सतबीर शर्मा, पार्षद आशीष गुप्ता, पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. हेमलता शर्मा, अनुराधा अरोड़ा, दीपक शर्मा (अतुल्य लोकतंत्र संपादक व शरद फाउंडेशन ट्रस्टी), संजय साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. एकता (केमिस्ट्री प्रवक्ता) एवं नवीन कुमार भारद्वाज (हिंदी प्रवक्ता) द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस दौरान एसएमसी प्रधान संजय कुमार शर्मा एवं एमसी उप प्रधान मीनू खन्ना भी मंचासीन रहे।

छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के अंत में उन छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी थीं। इस सम्मान समारोह से छात्राओं का मनोबल और अधिक बढ़ा। समापन भाषण में विद्यालय के प्राचार्य सुशील कणवा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ और छात्राओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …