Breaking News

शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा में हुआ स्वतंत्रता दिवस  का भव्य आयोजन 

  1.  शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा में हुआ स्वतंत्रता दिवस  का भव्य आयोजन

 

Ibn टीम महराजगंज

 

शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। पूरे वातावरण में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

IMG 20250816 WA0523

 

बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया।तिरंगा लहराया, देशप्रेम की शपथ ली और वीरों को नमन किया।

 

IMG 20250816 WA0525 1

कार्यक्रम में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए यह संदेश दिया कि आज़ादी हमें विरासत में नहीं, बल्कि अनगिनत शहीदों की कुर्बानियों के बदले मिली है।यह दिन हमें न केवल अपनी आज़ादी की कीमत समझाता है, बल्कि हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश के विकास, भाईचारे और समृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत रहें।

 

 

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …