Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर महाराजगंज में धूमधाम से हुआ समारोह, विकास और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर

स्वतंत्रता दिवस पर महाराजगंज में धूमधाम से हुआ समारोह, विकास और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर

 

रिपोर्ट ibn टीम

महराजगंज

 

जनपद महराजगंज में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने ध्वज फहराया और सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया।

जिलाधिकारी  ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता को अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की असली कीमत वही समझ सकता है जिसने इसकी छाया खोई हो। इस अवसर पर उन्होंने वीर शहीदों को नमन किया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए हर नागरिक से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि देश कृषि, उद्योग और तकनीकी में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन चुका है।

IMG 20250816 WA0052

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं – जैसे आयुष्मान भारत, कन्या विवाह योजना और किसान सम्मान निधि – जनपद में प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं। साथ ही, उन्होंने विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर एडीएम (एफ/आर) डॉ. प्रशांत कुमार और एडीएम (न्यायिक) सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और नागरिकों को संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। सभी उपस्थित जनों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई गई।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …