Breaking News
सीही स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह

सीही स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, छात्राओं ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही उत्साह, सम्मान और देशभक्ति भावनाओं के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश वैष्णव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विंग कमांडर हरिचंद मान, मेजर ललित तेवतिया और अन्य सैनिकों जैसे हवलदार जसवंत मलिक एवं हवलदार जगदीश उपस्थित रहे।

साथ ही लायंस क्लब के चेयरमैन राहुल सिंघल, पूर्व प्रधान योगेंद्र तेवतिया, प्रधान सुमित मित्तल समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्कूल प्राचार्य ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया और कहा कि हमें सदैव अपने वीर जवानों की शहादत को याद रखना चाहिए और उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।


ध्वजारोहण और देशभक्ति से भरा सांस्कृतिक कार्यक्रम

सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्र के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच संचालन समाजसेवी एवं शिक्षाविद संत सिंह हुड्डा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया।

मुख्य अतिथि विंग कमांडर हरिचंद मान और लायंस क्लब के चेयरमैन राहुल सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। देश सेवा ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।


आयोजन को सफल बनाने में सभी ने दिया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान खुशबू, सचिव नितु शर्मा, उप प्राचार्या कमलेश शर्मा, शिक्षक रोहित कुमार, विष्णु शर्मा, संजय कुमार, राजेश कुमार, राज भाटी और शानो त्यागी सहित सभी अध्यापकगणों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र एवं कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …