Breaking News
फरीदाबाद जलभराव पर विरोध जताते कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक

फरीदाबाद में जलभराव पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बलजीत कौशिक घुटनों तक पानी में उतरकर बोले – यह है भाजपा का विकास!

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: लगातार बारिश के कारण पूरे फरीदाबाद शहर में जलभराव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। स्मार्ट सिटी कहलाने वाला फरीदाबाद इस बारिश में तालाब जैसा दिखने लगा, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर पॉश सेक्टर और कॉलोनियां सब पानी में डूबे नजर आए।

इन्हीं हालातों को देखते हुए फरीदाबाद जिला कांग्रेस के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस नेताओं के साथ मौके पर पहुंचकर जगह-जगह जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया और घुटनों तक पानी में उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा।


“स्मार्ट सिटी नहीं, तालाब सिटी बन गया है फरीदाबाद”

बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा का विकास केवल कागजों और घोषणाओं तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा ने धार्मिक भावनाओं को भड़काकर राजनीति की है और जनता की गाढ़ी कमाई की लूट की है, नतीजा सामने है – एक दिन की बारिश ने शहर की पोल खोल दी।

उन्होंने कहा कि नीलम पुल, बाटा पुल व अन्य प्रमुख पुलों पर घंटों जाम लगा रहा और लोग परेशान होते रहे। कॉलोनियों और स्लम क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों के घरों तक पानी घुस गया, जिससे जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।


भाजपा सरकार पर सीधा हमला

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई मंत्री फरीदाबाद में मौजूद थे, लेकिन किसी ने जलभराव की जनता से एक भी बात नहीं की, न ही समाधान पर चर्चा की। इससे साफ है कि सरकार को जनता की चिंता नहीं है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही जलनिकासी और बुनियादी सुविधाओं पर काम नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज कराएगी।


कांग्रेस सरकार में हुआ था असली विकास: कौशिक

बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो विकास हुआ था, अगर भाजपा सरकार उसका केवल एक चौथाई भी करती, तो आज फरीदाबाद एक बारिश में डूबता नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की आवाज़ उठाने और धरने-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी।


अन्य नेताओं की मौजूदगी

प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मौजूद प्रमुख नेताओं में पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, डॉ. सौरभ शर्मा, योगेश तंवर, बलजीत सिंह, ईशांत कथूरिया और विकास फाग्ना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जलभराव की स्थिति पर नाराज़गी जताई और सरकार से तुरंत समाधान की मांग की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …