Breaking News

नरकटियागंज :- बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को और दुरुस्त करने की जरूरत हैं। विनय यादव

नरकटियागंज:-नरकटियागंज प्रखंड के नंकार मोतिहारी स्थित राजद किसान सेल जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव के निवास स्थान पर राजद के सभी प्रखंड अध्यक्षों व जिला कमेटी सदस्यों समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों की चौपाल लगायी गयी। चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि अब रण क्षेत्र में उतरने का समय आ गया है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 काफी करीब हैं। अभी तक हमने जो भी तैयारियां की हैं। उसके परीक्षा की घड़ी बहुत करीब हैं। और बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को और दुरुस्त करने की जरूरत हैं। इस बार की लड़ाई बहुजनों की अस्तित्व की लड़ाई हैं। बहुरूपिया नीतीश कुमार अपने टीम के साथ संबंधियों के गोद में जा बैठे हैं। इस बार इनको बेनकाब कर ही देना है यादव बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती की समीक्षा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि इस चौपाल में संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के बीच एक आत्मीय संबंध कायम हो इस पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश दिया गया । मौके राजेश्वर पंडित,मुलायम,यादव रवि,मिश्रा समेत राजद पार्टी के सभी पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *