Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – ग्राम सभा चौरिया में आकाशीय बिजली गिरने से श्रीमती राजनाथ राजभर जी की पत्नी का दुःखद निधन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20250625 WA0009

 

ग्राम सभा चौरिया में आकाशीय बिजली गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्री राजनाथ राजभर जी की पत्नी का असमय निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शव परीक्षण के उपरांत उनका अंतिम संस्कार भागलपुर घाट पर सम्पन्न किया गया।

लोकसभा सलेमपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री रमाशंकर राजभर जी के निर्देश पर, उनकी अनुपस्थिति में हम सबने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही माननीय सांसद जी ने बलिया से फोन पर पीड़ित परिवार से बात कर अपनी संवेदना प्रकट की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

श्रद्धांजलि सहित —
रंजना भारती
विधानसभा सलेमपुर 341
समाजवादी पार्टी, जनपद देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …