Breaking News

ब्रेकिंग पटना: भारत बंद के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी

भारत बंद के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से सोमवार को आयोजित भारत बंद के दौरान पटना सहित कई जगहों में ट्रेन रोक दी गई। साथ ही शहर समेत जिले भर में जगह-जगह रोड जाम कर दिया गया। वहीं तरारी के तरारी, मोपती, बिहटा व फतेहपुर में रोड जाम तथा व्यापक बंदी की गई।
बंद समर्थकों में राजद,भाकपा माले ,कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता सक्रिय रहे। समर्थकों ने आसमान छूती डीजल-पेट्रोल की कीमत, बेरोजगारी तथा अन्य आरजकता को दूर करने की मांग सरकार से की।वही आपको बताते चले की राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पास जन अधिकार पार्टी (जाप )कार्यकर्ताओ ने खुल कर की गुंडागर्दी ,,कई गाड़ियों की शीशे तोड़े तो वही कई राहगीरों के साथ कि मारपीट,,,कई दुकानों को जबरदस्ती कराया बंद।
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का मामला

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या. अयोध्या कैंट शहर में स्टेशन रोड पर सड़क धंसने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *