Breaking News

पटना: 50 हज़ार इनामी कुख्यात को एसटीएफ ने दबोचा

50 हज़ार इनामी कुख्यात को एसटीएफ ने दबोचा
नवगछिया दियारा का आतंक कुख्यात मोती यादव को बिहार एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया है।जानकारी के अनुसार मोती के ऊपर हत्या और रंगदारी का का कुल 23 मामले भागलपुर नवगछिया के विभन्न थानों में दर्ज है जिसमें फरार चल रहा था।मोती यादव पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने 50 हजार बतौर इनाम की भी घोषणा कर रखी थी।बताया जा रहा है कि फिल्मी स्टाइल में खुद एवम अपने गुर्गों की मदद से वारदात को अंजाम देता था,सूत्रों की माने तो अत्यधुनिक हथियार भी इस गिरोह के पास है,जिसका प्रदर्शन कर आवाम में खौफ पैदा करता था।कुख्यात की गिरफ्तारी बिहार पुलिस खासकर नवगछिया और दियारा के आसपास इलाके के पुलिस के लिए बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।पुलिस के लिए सरदर्द बन घटनाओं का अंजाम लगातार देता था।आईजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन ने एसटीएफ की एक टुकड़ी को रंजीत मिश्रा एसटीएफ SP के नेतृत्व में छापेमारी के लिए भेजा था,जिसके बाद भागलपुर के कहलगांव ईलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। मोती का आतंक नवगछिया एवं आसपास के इलाके में बरकरार था।
आईजी ऑपेरशन कुंदन कृष्णन ने बताया कि बार बार गुप्त सूचना मिल रही थी वो नवगछिया ईलाके के दियारा में छिपा है तो कभी भागलपुर के ईलाके में देखा जा रहा है तब एसटीएफ अपना गुप्तचर उसके पीछे लगाया और एसपी रंजीत मिश्रा के नेतृत्व में सटीक सूचना पर छापेमारी कर भागलपुर के कहलगांव ईलाके से दबोच लिया गया है।
एसटीएफ एसपी रणजीत मिश्रा ने बताया कि बहुत पुराना अपराधी है मोती जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए तथा हथियार बरामदगी के लिए नवगछिया के दियारा में अलग अलग छापेमारी की जा रही है जल्द ही सफलता मिल जाएगी।
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *