रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर
मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी के पास मंगलवार की सायंकाल लगभग 5बजे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिस पर 30 वर्षीया एक महिला की मौत हो गई और उसके साथ चल रहे उसका पति एवं तीन बच्चे सुरक्षित बच गए प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के भोरसर गांव महिला अपने मायके आई थी एवं परिवार के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के लोकापुर अपने ससुराल जा रही थी तभी भुजवा की चौकी पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया है जिससे महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई घटना की जानकारी होने पर वहां हड़कंप मच गया एवं जाम भी लग गया घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था l
Tags मिर्जापुर
Check Also
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …