विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बगहा अनुमंडल छेत्र के बाल्मीकिनगर क्षेत्र से सटे हुए चुन भट्टा के जंगलों में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारी तथा नेपाल से आए हुए पदाधिकारियों के प्रयास से नेपाल से आए हुए गेंडे को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में कर्नाटक से आए हुए हाथियों का सहारा लिया जा रहा है। नेपाल के एक अधिकारी से आये हुए गेंडे के बारे में पूछा गया ,तो उसने बताया कि आया हुआ गेंडा मादा है और एक हफ्ते बाद बच्चा भी देने वाली है। हम लोग इसे पकड़ने में विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि बच्चा पर कोई खतरा ना आए। जानकारी हो कि मादा गेंडा नेपाल चितवन से गंडक नदी में बहकर वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया है, जिसे पकड़ने में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं वनकर्मी पूरा सहयोग कर रहे हैं।
Tags पश्चिमी चम्पारण
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …