Breaking News
फरीदाबाद में 76वां दशहरा मनाने की तैयारी करती श्री महावीर दल दशहरा कमेटी

76वां दशहरा अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी एवं पंजाबी समाज धूमधाम से मनाएगा: धर्म बरेजा

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद में श्री महावीर दल दशहरा कमेटी (रजि.), अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी और पंजाबी समाज की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 76वां दशहरा भव्य रूप से मनाया जाएगा। बैठक में प्रधान धर्म बरेजा, सरपरस्त ओमप्रकाश नारंग, महासचिव राज मिगलानी, वरिष्ठ उपप्रधान लोकनाथ मिगलानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा

कमेटी ने बताया कि

  • 30 सितंबर को डंडोत परिक्रमा,

  • 2 अक्टूबर को दशहरा,

  • 3 अक्टूबर को भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन इस तरह किया जाएगा कि लोगों के मन में वर्षों तक याद रहे।

सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी

प्रधान धर्म बरेजा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रावण दहन देखने आने वाले परिवारों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की जा रही है।

मुख्य अतिथि और गणमान्य लोग

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे:

  • केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर

  • कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

  • राज्यमंत्री राजेश नागर

  • महापौर प्रवीण जोशी

  • मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़

  • पूर्व विधायक सीमा त्रिखा

इसके अलावा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में देवेन्द्र चौधरी, पंकज पूजन रामपाल, अमन गोयल, पंकज सिंगला, शैफाली सिंगला, कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

मंच और अध्यक्षता

मंच संचालन विश्वविख्यात अंतर्राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी करेंगे, जबकि अध्यक्षता पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजीव सलूजा करेंगे।

परंपरा और समाज की भूमिका

राज मिगलानी और यश बब्बर ने बताया कि यह दशहरा पिछले 76 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है, सिर्फ कोरोना काल में इसमें बाधा आई थी। यह चौथी पीढ़ी है, जो इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटी है।

कमेटी की पूरी टीम रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। तैयारियों में दिनकर मिगलानी, आशीष नारंग, हरवीर चौधरी, वरुण मल्होत्रा, बसंत विरमानी, संदीप गुप्ता, दिनेश सदाना और राजीव गिरधर का विशेष योगदान बताया गया।

स्थल का निरीक्षण

बैठक के बाद सभी पदाधिकारी दशहरा मैदान सेक्टर-16ए पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। वहां जो भी छोटी-मोटी कमियां नजर आईं, उन्हें तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …