रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबादः सेक्टर-56/56ए आशियाना आर्पाटमेंट में रहने वाले लोगों को कोरोना वेक्सीन लगाई गई। इस कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शिरकत की। जिसमें पूर्व मंत्री ने आशियाना आर्पाटमेंट में रहने वाले लोगों को कोरोना वेक्सीन को लेकर सम्बोधित किया है कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए भारत सरकार ने मुफ्त में वेक्सीन लगाने का कार्य किया है जिससे यह वायरस जल्द से जल्द भारत से बाहर निकल जाए और भारत की जनता सुकून से रह सके।
और कोरोना वेक्सीन सभी को लगवाने जरुरी है क्योंकि कोरोना वेक्सीन से कई बीमारी दूर हो जाती है। तो वहीं आशियाना आर्पाटमेंट के वर्तमान में प्रधान बॉबी डोगरा ने कहा कि कोरोना वेक्सीन को लेकर हमने पूरे आशियाना आर्पाटमेंट में रहने वाले लोगों को सूचित किया हुआ है। ताकि कोरोना वेक्सीन के बिना कोई रह ना जाए और अभी हमने फरीदाबाद सिविल अस्पताल से कोरोना वेक्सीन 500 की मांग की थी। जिसमें आशियाना आर्पाटमेंट में रहने वाले 500 लोगों को कोरोना वेक्सीन लगाई गई है। और आगे भी वेक्सीन लगाई जाएगी। इस मौके पर सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम ने भी काफी मेहनत ओर लगन से कार्य किया है। तो वहीं आशा वर्कर ने भी काफी मेहनत करके नंबर बारी से सूची तैयार करके डॉ.से लोगों को कोरोना वेक्सीन लगवाने में कार्य कर रही थीं। इस मौके पर प्रधान बॉबी डोगरा,धर्मपाल,साहब सिंह,करम अली,रफीक,फिरोज,आशीन,रुप किशोर व अन्य लोग उपस्थित रहे।