Breaking News
Screenshot 20220926 015321 1

एमएमएमयूटी में के दीक्षांत में 39 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल महामहिम राज्यपाल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी टेक्निकल का सातवां दीक्षांत समारोह कल दिन सोमवार को प्रातः 11:00 आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी जबकि बतौर मुख्य अतिथि संस्था के पूर्व छात्र इंजीनियर राजीव चाबा शामिल होंगे विशिष्ट अतिथि के रुप में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मौजूद रहेंगे इस दौरान कुल 1290 छात्र छात्राओं को उपाधि दी जाएगी जबकि 39 छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए कुलपति प्रोफेसर जे पी पांडे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह में छात्र को उपाधि दी जाती है इस बार भी इसके तहत 39 छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा जबकि बी टेक में ओवरआल टॉप करने वाले मोहम्मद असद को कुलाधिपति मेडल से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 27 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी जिसमें 23 छात्र और 4 छात्राएं शामिल हैं, एमबीए के कुल 68 छात्रों को उपाधि दी जानी है जिसमें 35 छात्र और 33 छात्राएं हैं, तीन एमसीए में कुल 63 छात्रों में 43 छात्र और 20 छात्राएं हैं, 2 वर्षीय एमसीए में 68 छात्रों में 47 छात्र और 21 छात्राएं शामिल हैं वहीं बी टेक व बीबीए मिलाकर कुल 832 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 653 छात्र और 179 छात्राएं शामिल हैं जबकि बीबीए में कुल 42 छात्र हैं जिसमें 21-21 छात्र और छात्राओं को उपाधि दी जाएगी, एमटेक में कुल 194 छात्रों में 131 छात्र और 63 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिन 39 छात्रों को गोल्ड मेडल मिलना है उसमें 25 छात्र और 14 छात्राएं शामिल हैं उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि 1984 बैच के कॉलेज के मैकेनिकल के छात्र रहे इंजीनियर राजीव चावा मुख्य अतिथि होंगे जो वर्तमान में एमजी मोटर के प्रबंध निदेशक है। कार्यक्रम के दौरान ही एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है उसके साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार दिवसीय दीक्षा उत्सव का कार्यक्रम चलाया है इसमें पहले तीन स्थान पर आने वाले छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। तथा इन्हें राज्यपाल महोदय के हाथों सम्मानित भी कराया जाएगा। इस दौरान प्रोफेसर गोविंद पांडेय, डॉ जय प्रकाश, डॉ डीएस सिंह व डॉ मनीष कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *