Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 14 at 5.28.05 PM

एसओजी एवं थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा वांछित 25 हजार रू0 इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

 

IBN NEWS

पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-14.09.2021 को थानाध्यक्ष बरियारपुर एवं एसओजी देवरिया द्वारा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर पिपरपाती पुलिया के पास से अभियुक्त उपेन्द्र राजभर उर्फ बुच्चु राजभर पुत्र बाबूराम राजभर निवासी-घटैला गाजी थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-702/2019 धारा-धारा-457,380,411 भादंसं में वर्ष 2019 से वांछित चल रहा था, जो थाना कोतवाली का 25000रू0 इनामिया अभियुक्त था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.उपेन्द्र राजभर उर्फ बुच्चु राजभर पुत्र बाबूराम राजभर निवासी-घटैला गाजी थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 विजय बहादुर थानाध्यक्ष बरियारपुर,
02.मु0आ0 योगेन्द्र कुमार प्रभारी एसओजी देवरिया,
03.मु0आ0 अनिल यादव थाना बरियारपुर
04.मु0आ0 धन्नजय श्रीवास्तव एसओजी देवरिया,
05.कां0 प्रशान्त शर्मा एसओजी देवरिया,
06.कां0 सुदामा यादव एसओजी देवरिया,
07.कां0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम देवरिया,
08.कां0 अमित यादव एसओजी देवरिया,

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *