Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 13 at 5.20.31 PM

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 21वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह 23 नवम्बर को

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःमहाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 21वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह 23 नवम्बर को हिन्दू रीति-रिवाज से किया जाएगा। प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि बारात अग्रसेन भवन सेक्टर-19 से दोपहर 2 बजे ओल्ड फरीदाबाद की मेन मार्केट से होती हुई सांई मंदिर से सेक्टर-16 ए स्थित दशहरा मैदान फरीदाबाद में पहुंचेगी। गोयल ने बताया कि इस बार 100 से ऊपर जोडा़ें की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियमों को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन के आदेशानुसार कम ही जोड़ों की शादियां कराई जाएंगी।

इस वर्ष पिछले आयोजनों की तुलना में बहुत कम संख्या में जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। उनका कहना है कि यदि अन्य किसी भी परिवार में लड़के- लड़की जिसने परिचय सम्मेलन में भाग लिया हो उनके जोड़े बन चुके हों तो वह 17 नवम्बर तक समिति के कार्यालय में आकर नाम लिखवा सकते हैं। गोयल ने बताया कि बारात में इस बार कोई भी झांकी या आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा सामाजिक दूरी और कोरोनावायरस नियमों का पालन करना होगा और अलग-अलग घोडिय़ों पर दूल्हे सवार होकर बारात की शोभा बढ़ाएंगे। गोयल के अनुसार सभी दूल्हे व दुल्हन के परिवार जनों से निवेदन है कि वो बारातियों के रूप में बिल्कुल कम से कम संख्या में लोग लेकर आए।

 

उसके बाद सेक्टर-16ए, दशहरा मैदान में सायं 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, जयमाला, फेरे व रंगीन रोशनियों का प्रबंध किया जाएगा। वहीं सभी बारातियों के लिए अलग-अलग पंडाल व फेरे और सामूहिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। समिति को प्रशासन व जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली है। प्रधान ब्रहम प्रकाश गोयल ने सभी नगर वासियों,समाज सेवकों उद्योगपतियों व सभी माताओं बहनों से अनुरोध है की जो भी आप लोग कन्यादान के रूप में घर गृहस्थी का सामान,खाने के राशन का सामान,लड़के लड़की के कपड़े या किसी भी प्रकार के बर्तन आप देना चाहे तो कृपया संपर्क करलें।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सहयोगी संरक्षक अनिल गुप्ता सेक्टर-31, इन्द्र पाल गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल,वरिष्ठ उपप्रधा संजीव कुशवाहा,बलराज गुप्ता,बी.एल. अग्रवाल,प्रमोद गोयल,भुवनेश्वर अग्रवाल,युगल मित्तल,जी डी गोयल,कपिल गर्ग,सचिव प्रणीन अग्रवाल,बालकिशन मंगला, विजय बंसल,सतपाल गुप्ता, प्रहलाद राम अग्रवाल,प्रचार सचिव मनीष शर्मा,पवन गर्ग, शिवप्रसाद मुनीम,राम गोपाल कंसल,रजत गोयल,प्रचार मंत्री हेतराम कर्दम,हरी राम,अशोक प्रधान,मान सिंह मान आदि पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *