Breaking News

20 प्रतिशत सीट बढ़ाने को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को युवाओं ने दिया ज्ञापन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:युवा आगाज संगठन एवं कॉलेज छात्रों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और फरीदाबाद के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्टूडेंट्स ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी को ज्ञापन दिया,इस दौरान स्टूडेंट्स ने उपमुख्यमंत्री को एडमिशन संबंधित समस्याओं को अवगत कराया। इस अवसर पर युवा आगाज संगठन के अध्यक्ष जसवंत पवार ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स को एडमिशन में बहुत परेशानी आ रही है।पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में सीट फुल होने के कारण 70 से लेकर 80 परसेंट के छात्र और छात्राएं एडमिशन की लिए दर दर की ठोकरें खा रही हैं लेकिन फिर भी उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को अंधकार में देख रहे हैं इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने पूरा आश्वासन दिया के स्टूडेंट्स को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी और डायरेक्टर हायर एजुकेशन को तुरंत प्रभाव से सीट बढ़ाने को लेकर आदेश दे दिए जाएंगे। इस मौके पर जसवंत पवार,हिमांशु भट्ट,गौतम नगर,राहुल पवार,सुनील सैनी,हर्ष चौधरी,भरत,खुशबू ,नंदनी,कंचन यादव,प्रीति चौधरी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 09 06 at 6.12.36 PM

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं: राजेश खटाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉयर्स सोशल जस्टिस फोरम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *