Breaking News
8888ed8e f9f6 471d 88da e4030344abc1

सहादतगंज पर 2 लेन फ्लाईओवर का होगा निर्माण” बनेंगे तीन अंडर बाईपास-सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या राम नगरी को विश्वस्तर की पर्यटन नगरी बनाने की कवायद जोर शोर से चल रही है।8888ed8e f9f6 471d 88da e4030344abc1

इसी क्रम में अब रामनगरी को चारों दिशाओं से जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़को को फोर व सिक्स लेन में परिर्वतित करने का काम किया जा रहा है। 22.420 किमी के अयोध्या बाईपास पर काम अप्रैल से प्रारम्भ हो जायेगा।

इस बाईपास में 3 अण्डर पास, एक रैम्प, सहादतगंज पर 2 लेन फ्लाईओवर, दोनों साइड में 7 मीटर की नई सर्विस लेन बनायी जायेगी। इसके साथ नये नाले का निर्माण कराया जायेगा। 90 एमएम मोटी वाइट टाइपिंग सड़क पर व 100 वाइट टाइपिंग सर्विस लेन पर की जायेगी।

इस पर एमटीएस सिस्टम लगाया जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि इस बाईपास की लागत 460 करोड़ आयेगी। उन्होने बताया कि लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर 4 से 6 लेन चौड़ीकरण में डीपीआर बन गया है। मार्च तक टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जायेगी।

इसकी लम्बाई 245 किमी व लागत 4200 करोड़ आयेगी। 6 लेन में 43 फ्लाई ओवर व अण्डरपास बनाये जायेंगे। अयोध्या रिंगरोड का टेंडर जल्द फाइनल कर दिया जायेगा, जिसकी लम्बाई 67.5 किमी व लागत करीब 5 हजार करोड़ आयेगी। जनवरी तक अधिग्रहण व मुआवजा की कार्रवाई कर ली जायेगी।

84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजा की कारवाई की जा रही है, जिसमें करीब 6000 करोड़ का खर्च आयेगा। अयोध्या से प्रयागराज तक जोड़ने के लिए प्रतापगढ़ 4 लेन मार्ग का निर्माण किया जायेगा, जिसकी लम्बाई 90 किमी होगी। जिसमें करीब 2250 करोड़ का खर्च आयेगा। इसका डीपीआर मार्च 2023 तक बना लिया जायेगा।

अयोध्या से मां विध्यवासिनी धाम मिजार्पुर व बनारस तक 4 लेन से जोड़ा जायेगा। जिसके लिए अकबरपुर से मिजार्पुर लगभग 5 हजार करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए का निर्माण होगा। जिसका उीपीआर बनाया जा रहा है। अयोध्या से जगदीशपुर फोन लेन चौड़ीकरण पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *