Breaking News

सोनभद्र /मिर्जापुर – संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव

बीजपुर ,सोनभद्र संवाददाता सविता यादव
3सितम्बर 2018
बीजपुर थाना क्षेत्र के राय कालोनी में एक महिला की धारधार हथियार से काट हत्या का मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दिया । मृतिका के बड़े लड़के श्रीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी माँ 40 वर्षिय प्रमिला रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने चली गई , माँ के साथ उसकी छोटी बहन भी थी । रात लगभग 3 बजे के आसपास उसकी नींद टूटी तो उसने माँ का दरवाजा खटकाया दरवाजा उसकी बहन ने खोला, देखा कि माँ घर नही है तो बहन के साथ घर के बाहर देखने लगे हमने सोचा कि माँ शौचालय के लिए गयी है । परंतु जब मैने टार्च जला कर घर के समीप झाड़ियो में देखा तो हमारे होश उड़ गए माँ को खून से लथपथ थी। परन्तु पास जा कर देखा तो माँ दुनिया मे नही रही थी । मेरी माँ को किसी ने धारदार हत्यार से गले पर व छाती में वार किया हुआ था तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरिक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दिया ।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को दे दी गयी ।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह व सीओ दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद आस पड़ोस व मृतिका के बच्चों का बयान दर्ज कर जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वशन परिजनों को दिया । उधर घटी घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल बन गया संभ्रांतजनो ने पुलिस अधीक्षक से मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की अपील की है।
*रिपोर्ट * सविता यादव

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *