Breaking News

पटना: हमलावर ने मनेर गस्ती टीम पर किया हमला , तीन पुलिसकर्मी घायल

हमलावर ने मनेर गस्ती टीम पर किया हमला , तीन पुलिसकर्मी घायल
मनेर श्रीनगर के पास पुलिस की गश्ती टीम पर बीते रात को लगभग 2 बजे हमला हुआ है। इस हमले में एक दारोगा और दो होमगार्ड का जवान बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पुलिस द्वारा अपनी सुरक्षा में की गई फायरिंग में हमला करने वाला युवक प्रदीप वोरा वीरगंज (नेपाल ) का रहने वाला है। उसे हाथ मे गोली लगी है। पटना पीएमसीएच में भर्ती है। जहाँ उसका इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। बताया जाता है कि बीते रात को मनेर पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को देखकर उसे रोकने की कोशिश की। मनेर पुलिस के रोकते ही युवक ने अपने पास रखे तलवार से गश्ती दल पर हमला बोल दिया। युवक द्वारा एका एक किए गए हमले में दारोगा नीरज कुमार और होमगार्ड का जवान रंजीत कुमार , सुरेन्द्र राय बुरी तरह से घायल हो गये।
जान बचाने के लिए मनेर पुलिस ने चलाई गोली
वहीं तलवार के हमले से बचने के लिए मनेर पुलिस पीछे हटी तो वह पुलिस को ही खदेड़ने लगा। जिसके बाद दारोगा नीरज कुमार ने अपने सर्विस रिवाल्बर से युवक पर दो गोलियां चलाई। जिसमें से एक उसके पैर और दूसरी हाथ में लगी। इस घटना में घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए दानापुर के निजी नर्सिंग होम हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है , वही घायल दरोगा नीरज कुमार खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
गवहीं गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पटना एसएसपी मनु महाराज के अनुसार हमला करने वाले युवक की पहचान प्रदीप ओरा वीरगंज ( नेपाल ) की है। उसका इलाज चल रहा है , और अभी भी वह बेहोश है। होश में आने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी। और पूरे मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *