Breaking News
c3f774ec 97df 4700 b92d 564f0cbe21d7

थाना कछवां पुलिस द्वारा 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 किग्रा अवैध गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध/अपमिश्रित शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाते हुए तस्करी/बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।c3f774ec 97df 4700 b92d 564f0cbe21d7
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः10.09.2023 को उप-निरीक्षक गिरधारी सिंह मय पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र गश्त/चेकिंग मे मामूर थे कि इसी दौरान थाना कछवां क्षेत्र से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पिट्ठू बैग सहित पकड़ा गया । जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता 1.संगमलाल बिन्द पुत्र जटाशंकर बिन्द निवासी तिलई चौहान थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, 2.श्यामचरण बिन्द पुत्र स्व0कमला प्रसाद बिन्द निवासी लहंगपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर बताते हुए पिट्ठू बैग में अवैध गांजा रखा होना बताया गया । थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा दोनों पिट्ठू बैगों की तलाशी ली गयी तो उसमें 05-05 पैकेटो में अलग-अलग रखा हुआ कुल 10 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-153/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
पूछताछ विवरण —
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे उड़ीसा प्रान्त से एक व्यक्ति से गांजा खरीद कर लाते है जिसे जनपद प्रयागराज, मीरजापुर, भदोही, चन्दौली, वाराणसी सहित अऩ्य आसपास के जनपदों में बेचते है । बरामद गांजे को प्रयागराज बिक्री हेतु ले जा रहे थे कि पकडे गये ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.संगमलाल बिन्द पुत्र जटाशंकर बिन्द निवासी तिलई चौहान थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-45 वर्ष ।
2.श्यामचरण बिन्द पुत्र स्व0कमला प्रसाद बिन्द निवासी लहंगपुर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-42 वर्ष ।
विवरण बरामदगी —
 बैग में 10 पैकेटो में रखा हुआ कुल 10 किग्रा अवैध गांजा ।
 जामा तलाशी ₹ 1100/- नगद व 02 अदद मोबाइल ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-153/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
उप-निरीक्षक गिरधारी सिंह थाना कछवां मय पुलिस टीम ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *