Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – होम्योपैथी प्राकृतिक सुलभ व सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है – डॉ निशा तिवारी

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250411 WA0002

सलेमपुर, देवरिया। नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में विश्व होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के संस्थापक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती वृहस्पति वार को देर शाम को मनाई गई।इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ निशा तिवारी ने कहा कि होम्योपैथी प्राकृतिक, सुलभ व सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है।यह किसी भी बीमारी को जड़ से समाप्त करने का कार्य करता है।आज जरूरत है कि इस चिकित्सा पद्धति को और लोकप्रिय व वैज्ञानिक रूप से मजबूत किया जाए। डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पूरे विश्व में इस चिकित्सा पद्धति के बढ़ते प्रभाव से यह प्रतीत होता है कि यह लोंगो के लिए सबसे बेहतर चिकित्सा प्रणाली है। इसका मानव शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नही होता है। कार्यक्रम को सत्यम पांडेय,चंद्रकांत तिवारी,प्रिया तिवारी, कल्पना यादव, कुमारी अनुष्का, मोहन प्रसाद,नरसिंह तिवारी, मनोज पांडेय, मुन्ना नाथ तिवारी ,अजय शुक्ल , अश्मिका तिवारी ,सनम देवी,रत्ना पांडेय,आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …