Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – नगर पालिका परिषद बनाने की मांग को लेकर दिया गया धरना

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20251219 WA0008
आज गाँधी चौक पर नगर पंचायत सलेमपुर को नगर पालिका परिषद सलेमपुर बनाने की मांग व नगर पंचायत मे हो रही लूट के खिलाफ धरना दिया गया तथा 7 सूत्रीय मांगो का पत्रक उप जिलाधिकारी को दिया गया l
धरना को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक सुधाकर गुप्ता ने कहा कि सलेमपुर की आबादी बढ़ गई है और आज नगर पालिका बनने का पात्र बन चूका है l
नगर पंचायत मे केवल लूट मची हुई है l आधा अधूरा काम कर पूरा भुगतान लिया जा रहा है l आधी सड़क और आधी नाली बनाकर पूरा भुगतान कर लिया गया जिसकी जाँच होना जरूरी है l नगर पंचायत मे नियुक्त आउट सोर्सिंग कर्मी घर पर रहकर गाय को भूसा खिला रहे है और गाड़ी चला रहे है l
राजेश रावत ने कहा कि नगर पंचायत मे भ्र्ष्टाचार ही भ्र्ष्टाचार है l सड़क से लेकर नाली तक मे भारी कमीशन लिया जा रहा है l फल विक्रेता सुरेश को उजाड़ दिया गया और उसका फल लूट लिया गया, इसकी जाँच कराकर उसे भी पुल के नीचे दुकान लगाने की अनुमति दी जाय l
सुमेश्वर सिंह पूर्वांचल ने कहा कि लूट के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी भले ही जेल जाना पड़े l आज भीषण ठंड मे अभी तक कंबल बितरण नही किया गया, तत्काल किया जाय l
धरना को सुधाकर गुप्ता, राजेश रावत, सुमेश्वर सिंह, शिव सागर जायसवाल, बहादुर प्रसाद, रमेश लाल श्रीवास्तव, नितेश कुमार, भूलन चौहान, अनिरुद्ध बरनवाल, दीपक कुमार सिंह, सत्य प्रकाश आदि ने सम्बोधित किया l

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …