Breaking News

व्यक्ति को श्रेष्ठ एवं संस्कारवान बनाना है आर्य समाज का लक्ष्य: डॉ.केएल खुराना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद की आर्य समाज इकाई एवं आर्य प्रतिनिधि उप सभा हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में 11 से 19 अगस्त 2022 तक बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जा रहे ‘वेद प्रचार सप्ताह’ तथा आजादी के अमृत महोत्सव के आज अंतिम दिन दैनिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए वीरों के नाम पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि उप सभा हरियाणा के प्रधान डॉ के एल खुराना जी मुख्यातिथि के रूप में रहे। उन्होंने वेद प्रचार सप्ताह एवं आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के लिए महाविद्यालय आर्य समाज इकाई एवं सभी प्राध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य समाज का मुख्य लक्ष्य व्यक्ति को श्रेष्ठ एवं संस्कारवान बनाना है। आर्य समाज की स्थापना से लेकर आज तक यदि देखें तो आर्य समाज ने अनेक वीरों को जन्म दिया जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। व्यक्ति को चाहिए कि उसको जो पसन्द है उसको हासिल करना सीखें या फिर जो हासिल है उसको पसंद करना सीख ले। इसी में जीवन की सुंदरता है। उन्होंने अपने जीवन के अनेक उदाहरण दिए और बताया कि व्यक्ति किस प्रकार सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है।महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ सविता भगत ने खुराना जी का महाविद्यालय आगमन पर पुष्पगुच्छ के साथ अभिवादन किया। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और वेद प्रचार सप्ताह में हुई गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योगेश्वर कृष्ण एक श्रेष्ठ यागिक थे। वे प्रतिदिन यज्ञ करते थे। हमें भी उनका अनुसरण करना चाहिए। उनकी युद्ध मे शस्त्र न उठाने की प्रतिज्ञा थी लेकिन पांडवों की विजय में श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भूमिका थी। अपनी विद्वता के बल पर ही उन्होंने पांडवों को विजय दिलाई। हमें उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलना चाहिए और यज्ञ के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखना चाहिए। शांति मंत्र के साथ इस वेद प्रचार सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अमित शर्मा ने यज्ञाचार्य का पद अलंकृत किया। इस अवसर पर प्रो मुकेश बंसल, महाविद्यालय आर्य समाज संयोजिका डॉ अर्चना सिंघल, डॉ अंजू गुप्ता,मैडम शिवानी,डॉ सुरभि मंगला,मैडम अंकिता, मैडम रचना कसाना,अमित कुमार,डॉ.रेखा मैत्रा,डॉ प्रिया कपूर,डॉ राजकुमारी,डॉ मीनाक्षी हुड्डा आदि प्राध्यापक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों में आर्य समाज इकाई कोषाध्यक्ष,अशोक मंगला,एस एस तिवारी,रवि धीमान,महेश चंद,संजीत कुमार, अजय कुमार,गुलशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *