Breaking News

विधायक ने निगम के जत्थे के साथ किया ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा

10

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विधायक सीमा त्रिखा ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी के विकास कार्य को लेकर नगर निगम अधिकारियों के जत्थे के साथ ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा किया। विधायक ने एसई ओम बीर सिंह,एक्सईएन ओमदत्त, एसडीओ राजेश शर्मा,जेई अरुण कुमार को निर्देश दिए कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सड़क,सीवर,पानी तथा पार्कों के निर्माण कार्य को लेकर एस्टीमेट तैयार कर विकास कार्य शुरू किए जाएं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से भी अपील की,कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए किसी को कोई पैसा न दिया जाए। विधायक सीमा त्रिखा ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया और स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। सीमा त्रिखा ने कहा कि बड़खल विधानसभा में पिछले 8 वर्षों में विकास कार्य की गंगा बह रही है और विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में बडख़ल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बडख़ल झील भरने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील को भरने से फरीदाबाद को एक नया स्वरूप मिलेगा। जो ऐतिहासिक बडख़ल झील कभी पूरे भारतवर्ष के लोगों का आकर्षण का केन्द्र हुआ करती थी। वह अब फिर एक बार पानी से सरोबार होगी। उन्होने कहा कि बड़खल विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी,वहां कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें। जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्रीन फील्ड के आवासीय सुधार मंडल के प्रधान आदित्य शर्मा,कामेश्वर पांडे,अनीता शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता महिला मोर्चा,आकाश गुप्ता,उमा शंकर गर्ग,इंदरभान सिंह तोमर,वीरेंद्र भड़ाना,विवेक भडाना,राजेश अरोड़ा,अनिता यादव,रतन सिंह, सागर चौहान,वी के टंडन,अरविंद चौधरी,अजीत पुरी,रत्नाकर, बृजगोपाल,हरिशंकर,प्रमोद शर्मा, रवि सेतिया,सुभाष त्यागी,जे नय्यर,कमल झा,वाई के अरोड़ा, देवेंद्र मेंहदीरत्ता,नूतन शर्मा, आशीष बलवानी एवं अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *