Breaking News

वाराणसी :भिनगाराज अनाथालय पहुचे डीएम: चोर तोड रहा था गेट का ताला समझ पाते मातहत हो गया सरपट फरार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पांडेय

वाराणसी :जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा आज कमच्छा स्थित भिनगाराज अनाथालय परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर मौजूद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया एक व्यक्ति बाउण्ड्री में लगे हुए गेट का ताला तोड़ते हुए पाया जिसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला,उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश सम्बंधित थाने को दिया।

निरीक्षण के दौरान पी.डब्लू.डी., जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों संग अन्दर के जर्जर पड़े कमरों को देखा और उसे ध्वस्तीकरण करने व आगे के निर्माण के लिए विस्तृत प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सर्वप्रथम परिसर की बाउंड्री और प्रवेश द्वार के मुख्य भवन को संरक्षित करने के लिए प्लान तैयार करने का निर्देश पी.डब्लू.डी. सीडी-1 के अभियंता को दिया।

(टीम आईबीएन न्यूज)

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *